कार की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत
जौनपुर, जून 3 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर सोमवार को देर रात लहंगपुर सीमा के पास कार के चपेट में आने से 45 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि रात में एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिली। मौके पर पुलिस पहुंचकर व्यक्ति को सीएचसी रेहटी भेजी। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल के मर्चरी में 72घंटे के लिए रखवा दिया है। व्यक्ति मटमैला कलर का पेंट और बड़े चेक का शर्ट पहना है। पुलिस के अनुसार व्यक्ति मानसिक रूप विक्षिप्त लग रहा था। दुर्घटना करने वाली कार को कब्जे में लिया गया है। कार सवार कार छोड़ कर फरार हो गए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.