कार की चपेट में आकर साइकिल सवार किसान की मौत
चंदौली, जून 3 -- कमालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। कंदवा थाना क्षेत्र के कोदई गांव के समीप मंगलवार की दोपहर सामने से आ रहे कार चालक ने साइकिल सवार को धक्का मार दिया। घटना के बाद गंभीर रुप से घायल किसान को कार चालक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां स्थित गंभीर देख डाक्टर ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन किसान की रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अगली कार्रवाई करने में जुटी है।क्षेत्र के कंजेहरा गांव निवासी 45 वर्षीय कन्हैया यादव खेती किसानी करते थे। वह सैयदराजा साइकिल पर सवार किसी काम गए थे। वापस लौटते समय वह जैसे ही सैयदराजा -जमानिया मार्ग पर स्थित कोदई गांव के पास जैसे ही पहुंचे कि जमनिया की ओर से तेज रफ्तार आ रही कार से जोरदार धक्का लग गया। इससे कन्हैया यादव गंभीर रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.