कार की चपेट में आकर मौलाना की मौत, बीवी जख्मी
बस्ती, अप्रैल 23 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती-बांसी मार्ग पर रुधौली क्षेत्र स्थित विशुनपुरवा पेट्रोल पंप के समीप स्कूटी सवार मौलाना और उनकी बीवी को तेज रफ्तार कार से ठोकर लग गई। दंपति और कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए एंबुलेंस से रुधौली सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मौलाना को मृत घोषित कर दिया। मौलाना का पत्नी और कार चालक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रुधौली थाना क्षेत्र स्थित विशुनपुरवा निवासी अली हुसैन (70) केऊवा जप्ती स्थित मदरसे में पढ़ाते थे। वह अपनी बीवी नजमा के साथ स्कूटी से दवा कराने बस्ती जा रहे थे। यह भी पढ़ें- ट्रक की ठोकर से कार सवार दूल्हा-दुल्हन घायल, जीजा की मौत वह स्कूटी लेकर विशुनपुरवा पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि तभी पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी। स्कूटी लेकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.