बलिया, फरवरी 22 -- बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह निवासी गोपाल के 10 वर्षीय पुत्र अर्जुन की रविवार की देर शाम करीब सात सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर भागने में कामयाब हो गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि बालक गांव के पास खेल रहा था। इसी बीच वहां से गुजर रही कार ने रौंद दिया। आसपास के लोगों ने बालक को सीएचसी सीयर पर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही गांव-घर के लोग रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गये। पिता विदेश में नौकरी करते हैं, जबकि मृतक दो भाईमें छोट़ा था तथा वह मां के साथ रहता था। पुलिस का कहना है कि मामले की तहकीकात की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.