हापुड़, अप्रैल 2 -- हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सादिकपुर के पास अनियंत्रित कार की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। थाना गुलावठी क्षेत्र के गांव रामनगर, चांद मस्जिद के पास रहने वाली रिहाना ने हाफिजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया या कि उसका पुत्र जाबिद अपने रिश्तेदार आरिफ के साथ गत दो मार्च की रात करीब नौ बजे नोएडा से अपने घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह हाफिजपुर थाना क्षेत्र के सादिकपुर गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही कार चालक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जाबिद गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि हादसे में आरिफ बाल-बाल बच गया था। दुर्घ...