कार की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत, पति घायल
हापुड़, अगस्त 10 -- हापुड़। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर कुचेसर चौपला स्थित एक होटल के पास कार की चपेट में आकर बाइक सवार दंपति घायल हो गए और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि पति का गंभीर हालत में उपचार चल रहा है। अब मृतक के जीजा ने कार चालक के खिलाफ बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जनपद अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम छोया निवासी अनुज सैनी ने बाबूगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि गांव सुल्तानगर जिला अमरोहा निवासी राजकुमार अपनी पत्नी कुसुम के साथ बाइक पर सवार होकर 31 जुलाई को हापुड़ से अपने घर लौट रहा था। जब बाइक सवार दंपति कुचेसर चौपला के पास स्थि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.