हाथरस, जून 20 -- सिकंदराराऊ, संवाददाता। शुक्रवार की देर रात्रि अलीगढ़ रोड स्थित गांव हुसेनपुर पर वेगनर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने कार सवार युवकों को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई की और उसके बाद पुलिस को सूचना देकर उन्हें सौंप दिया। वहीं घायल को उपचार के लिए सीएचसी लेकर आए जहां गंभीर रूप से घायल होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मयंक पुत्र पीतांबर निवासी गांव बिलार रात्रि में सिकंदराराऊ से बाइक पर अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह रात्रि अलीगढ़ रोड स्थित गांव हुसैनपुर पर 10:30 बजे के लगभग पहुंचा। यह भी पढ़ें- कार की चपेट में आकर बाइक सवार घायल अलीगढ़ रेफर इसी दौरान आगे चल रही वेगनर कार की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीण एकत्रित हो गए और उन्होंने कार सवार युवकों को पकड़ लि...