हापुड़, अगस्त 4 -- हापुड़। थाना हापुड़ देहात थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर कार ने मुरादाबाद से गाजियाबाद जा दो भाईयों की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। अब मृतक के भाई ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जनपद मुरादाबाद के थाना सोनकपुर के गांव भिंडवारी निवासी अरविंद सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 12 जुलाई को वह अपने भाई मुनेंद्र सिंह के साथ में बाइक पर सवार होकर अपने गांव से गाजियाबाद स्थित रिश्तेदारी में जा रहा था। रात करीब पौने 12 बजे जब वह एनएच-9 पर बुलंदशहर रोड से पहले पहुंचा तो पीछे से आई एक कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद कार का चालक मौके से फरार हो गया। इस हादसे में उसका ...