कार की चपेट में आकर घायल व्यक्ति की मौत
बस्ती, जून 29 -- बस्ती, निज संवाददाता। परसरामपुर थानाक्षेत्र के लक्ष्मिनपुर निद्धा सिंह गांव के पास हुए सड़क हादसे में घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह भी पढ़ें- कार में फंसकर अधेड़ दो किमी.तक घिसटा, मौत पुलिस कार्रवाई थानाध्यक्ष विश्वमोहन राय ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर कार के चालक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी थानाक्षेत्र के लक्ष्मिनपुर निद्धा सिंह निवासी रजनीश कश्यप ने बताया कि रविवार की देर रात करीब पौने 12 बजे उनके पिता रामदीन कश्यप किसी काम से घर से बाहर निकले थे। इसी दौरान एक कार सवार ने लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाते हुए विपरीत दिशा से आकर उन्हें ठोकर मार दी। हादसे में गंभीर चोट आने से रामदीन को गंभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.