गोंडा, मार्च 26 -- नवाबगंज, संवाददाता। नवाबगंज-तरबगंज रोड पर गुरुवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो मासूम बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया है। घायल बच्चों के पिता बाबादीन ने बताया कि गुरुवार सुबह 11 बजे उनकी छह वर्षीय बेटी पीहू और चार वर्षीय बेटा कार्तिक घर के सामने सड़क किनारे जा रहे थे। इसी दौरान नवाबगंज के तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने दोनों बच्चों को टक्कर मार दी। घायल बच्चों को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पीहू की हालत गम्भीर होने पर चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। अयोध्या के एक निजी अस्पताल में पीहू को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं, कार्तिक का इलाज नवाबगंज के चिकित्सालय में जारी है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिली है, तहरीर मिलने पर कारवाई...