फिरोजाबाद, मार्च 21 -- थाना नारखी क्षेत्र में लाइसेंसी राइफल से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। रायफल से युवकों द्वारा बारी बारी से फायरिंग की गई थी। पुलिस ने जब जांच की तो पाया कि घर में नई आर्टिका कार खरीदी थी और इसकी खुशी में पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर डाली थी। पुलिस ने दो भाइयों और उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली कि गिरफ्तारी को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा शुक्रवार को थाने पर घेराव किया जाएगा तो एसपी सिटी ने वीडियो जारी कर सख्त हिदायत दे डाली कि अगर कानून को हाथ में लेने की कोशिश की तो कार्रवाई होगी।नारखी क्षेत्र में एक वीडियो गुरुवार को पुलिस के संज्ञान में आया। इसकी जांच की तो राइफल से फायरिंग करने की बात सामने आई। पुलिस को पता चला कि वीडियो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.