नोएडा, मार्च 31 -- नोएडा। सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम में किसी शख्स ने एक कार का फोटो खींचकर यातायात पुलिस से नियम तोड़कर चलने की शिकायत की। कार के शीशों पर काली फिल्म चढ़ी थी। दोषपूर्ण नंबर प्लेट लगी हुई थी। इसके अलावा अन्य नियमों का भी उल्लंघन किया गया था। पुलिस ने कार का 30 हजार रुपये का चालान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...