कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप चोरी
गाज़ियाबाद, मई 29 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में आदित्य मॉल के पास सड़क पर खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोरों ने लैपटॉप चोरी कर लिया। पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। रेल विहार निवासी सुनील कुमार गौर ने पुलिस को बताया कि 27 मई के वह खाना खाने होटल गए थे। इस दौरान अपनी कार आदित्य मॉल के पास विंडसर रोड पर खड़ी की थी। वापस आए तो गाड़ी से लैपटॉप बैग चोरी मिला जिसमें लैपटॉप, चार्जर, डेबिट और क्रेडिट कार्ड होल्डर था। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से चोरों को ट्रेस किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, दस्तावेज और नगदी चोरी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.