कार का शीशा तोड़कर एक करोड़ रुपये के जेवर चोरी
बाराबंकी, जून 17 -- बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-अयोध्या हाईवे स्थित एक फैमिली रेस्टोरेंट की पार्किंग से मंगलवार की रात एक कार का शीशा तोड़कर चोरों ने 30 हजार रुपये नगदी समेत लगभग एक करोड़ रुपये के जेवर चोरी कर लिया। सीसीटीवी में पूरा मामला रिकार्ड हुआ है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। थाना व कस्बा बदोसराय निवासी इकराम खान वर्तमान में लखनऊ में रहते हैं। मंगलवार रात परिवार के साथ बहराइच में एक शादी समारोह से लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे वे नगर कोतवाली क्षेत्र में अयोध्या-लखनऊ हाईवे किनारे स्थित एक फैमिली रेस्टोरेंट पर भोजन के लिए रुके।
घटना का विवरण करीब एक घंटे बाद लौटने पर कार की खिड़की का शीशा टूटा मिला। कार में रखा जेवरात और नकदी से भरा बैग गायब था। पीड़ित के अनुसार बैग में लाखों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.