कार का शीशा तोड़ लैपटॉप-टेबलेट चुराए
गाज़ियाबाद, जून 19 -- ट्रांस हिंडन, वरिष्ठ संवाददाता। कौशांबी थानाक्षेत्र में बदमाशों ने कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप-टेबलेट समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। वारदात 13 जून की है। मामले में गुरुवार को मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शालीमार गार्डन में रहने वाले डॉ. सृजन पांडेय 13 जून की रात वैशाली मेट्रो स्टेशन के पास दोस्त साहिल सोनी से मिलने गए थे। स्टेशन के पास उन्होंने कार खड़ी की थी। सृजन पांडेय ने बताया कि मुलाकात के बाद रात करीब साढ़े 10 बजे लौटे तो कार का पिछला शीशा टूटा था। अंदर रखा बैग गायब था, जिसमें लैपटॉप, टेबलेट, चार्जर, इयरफोन समेत अन्य दस्तावेज रखे थे। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्वत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं। पहचान कर बदमाशों को जल्द गिरफ्तार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.