गाज़ियाबाद, फरवरी 13 -- -टप्पेबाजों ने आरडीसी स्थित बैंक में काम से गए व्यक्ति के साथ घटना को अंजाम दिया -पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी कविनगर पुलिस गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। आरडीसी राजनगर में दिनदहाड़े कार का शीशा तोड़कर नगदी, लैपटॉप और दस्तावेज रखा बैग चोरी कर लिया गया। बेखौफ टप्पेबाज अतिव्यस्त इलाके में कुछ ही मिनटों के भीतर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। गोविंदपुरम में रहने वाले पवन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीती 11 फरवरी की सुबह करीब सवा 11 बजे वह अपनी कार से आरडीसी राजनगर स्थित यस बैंक किसी जरूरी कार्य से पहुंचे थे। कार को सड़क किनारे खड़ा कर वह बैंक में चले गए। काम निपटाने के बाद जब वह कुछ ही देर में बाहर लौटे तो उनकी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.