आगरा, मार्च 7 -- थाना छत्ता क्षेत्र में घर से कार्यालय जा रहे युवक को अन्य ने रोक लिया। गाली-गलौज करने लगा। आवेश में आकर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। लोगों को एकत्रित होता देख, आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया । पीड़ित जिगनेश कुमार निवासी कमला नगर कावेरी कुंज की तहरीर पर पुलिस ने अचल तोमर निवासी मीनाक्षी टावर के पास बेलनगंज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...