नोएडा, मई 19 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। ग्रेनो वेस्ट स्थित एक सोसाइटी के समीप सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर लैपटॉप व अन्य जरूरी सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अजनारा होम्स सोसाइटी में रहने वाली एक युवती कृति राय की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। कृति राय ने पुलिस को बताया कि वह सात मई को अपने सहकर्मी के साथ कार में सवार होकर जा रही थी। उन्होंने अपनी कार चेरी काउंटी सोसाइटी के समीप खड़ी की और किसी काम से बाजार में चले गए। यह भी पढ़ें- कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप और कीमती सामान ले भागे कुछ देर बाद वापस लौटे तो कार का शीशा टूटा हुआ था। कार के पीछे की सीट पर रखे उनके दो लैपटॉप व अन्य जरूरी दस्तावेज चोरी...