फरीदाबाद, मार्च 26 -- फरीदाबाद। चोर सेक्टर-19 क्षेत्र में एक कार का शीशा तोड़कर लाखों का सामान चोरी कर फरार हो गए। सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने बुधवार को अशोका एन्क्लेव निवासी पंकज गोयल की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, वह 24 मार्च की शाम को अपनी कार से ऑफिस गए थे। गाड़ी को जम्मू कश्मीर टिम्बर के सामने दिल्ली-आगरा हाईवे किनारे खड़ी की थी। शाम करीब 7:00 बजे लौटने पर उन्होंने देखा कि कार का पिछला शीशा टूटा हुआ है। जांच करने पर पता चला कि कार में रखा बैग गायब है। बैग में एक लैपटॉप, मोबाइल फोन, ऑफिस की चाबियां और करीब 20 हजार रुपये नगद रखे थे। घटना के बाद पीड़ित ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ...