नोएडा, अप्रैल 6 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में कार का शीशा तोड़कर बदमाशों ने लैपटॉप और पासपोर्ट समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। वारदात के कारण पीड़ित समय से फ्लाइट भी नहीं पकड़ सका। इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर थाने की पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में तेलंगाना निवासी अमरनाथ आर चायनान ने बताया कि उन्होंने 23 मार्च को शाम करीब सात बजे अपनी कार को थानाक्षेत्र स्थित पिंक सिटी की पार्किंग के सामने खड़ा किया था। 24 मार्च की रात करीब 2 बजे जब वह कार देखने पहुंचे तो पाया कि कार के पीछे के दरवाजे का शीशा टूटा हुआ था और अंदर रखा सामान गायब था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...