कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, दस्तावेज और नगदी चोरी
फरीदाबाद, मई 29 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। पल्ला थाना क्षेत्र में शराब ठेके के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप, नकदी और जरूरी दस्तावेज चोरी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में हरीश कुमार निवासी गांव डेरियो राघोती थाना मुण्डाली ने बताया कि वह फिलहाल फरीदाबाद स्थित शराब ठेके पर प्रबंधक के रूप में कार्यरत हैं। हरीश कुमार के अनुसार वह रात करीब नौ बजे अपनी कार को ठेके के सामने खड़ी कर श्याम कॉलोनी स्थित दुर्गा बिल्डर वाले ठेके के अंदर चले गए थे। कुछ देर बाद वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि उनकी कार का साइड शीशा टूटा हुआ था। कार की जांच करने पर उसमें रखा बैग गायब मिला। बैग में लैपटॉप, पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक के एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.