कार का शीशा तोड़कर लाखों के गहने और नगदी चोरी
फरीदाबाद, जून 24 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। चोर सेक्टर-12 स्थित एक मॉल के बाहर खड़ी कार का शीशा तोड़कर अज्ञात चोर लाखों रुपये के सोने के आभूषण और नगदी चोरी कर ले गए। पीड़ित व्यक्तिसे शिकायत मिलने पर मंगलवार को सेंट्रल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अपनी पत्नी के साथ सेक्टर-12 में फिल्म देखने के लिए आया था। पुलिस के मुताबिक, मलेरना गांव निवासी नवीन गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 23 जून को अपनी पत्नी पायल गोयल को उसके मायके होडल लाया था। वहां से वह सीधे सेक्टर-12 आए थे। वह दोनों सेक्टर-12 स्थित पेबल डाउनटाउन मॉल में फिल्म देखने पहुंचे। उन्होंने अपनी कार को मॉल के सामने खाली मैदान में खड़ी कर दी और शाम करीब 4:45 बजे फिल्म देखने चले गए।शिकायतकर्ता के अनुसार जब रात करीब 8:10 बजे फिल्म समाप्त होने के बाद वह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.