प्रयागराज, फरवरी 17 -- आवास विकास कालोनी स्थित लाल चौक चौराहा के पास टीटी बाजार के सामने मंगलवार रात करीब सात बजे कीडगंज निवासी विपिन केसरवानी पुत्र प्रेमचंद केसरवानी अपनी कार खड़ी कर दुकान में खरीदारी करने लगे। वह अपने परिवार के साथ झूंसी परिचित से मिलने आए थे। उचक्कों ने कार का शीशा तोड़कर अंदर रखा बैग चोरी कर लिया। कार मलिक गाड़ी के पास पहुंचे और शीशा टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। बैग के अंदर रखा करीब 15 हजार रुपये व उनकी मां की दवा गायब थी। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की हरकत कैद हो गई। शिकायत मिलने पर झूंसी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.