नोएडा, मार्च 31 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी कार को ठक-ठक गिरोह ने अपना निशाना बनाया। कार का शीशा तोड़कर उसमें रखे दो लैपटॉप चोरी कर लिए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी निवासी अंकुर गोयल ने पुलिस को बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। वह 23 मार्च की शाम करीब साढ़े छह बजे गाड़ी लेकर सेक्टर-34 स्थित मदर डेयरी मार्केट आए। यहां उन्होंने राम शरणम मंदिर के सामने सड़क किनारे कार को पार्क किया। इसके बाद वह कार्य के लिए चले गए। करीब आधे घंटे बाद जब लौटे तो कार का ड्राइवर के पीछे वाली खिड़की का शीशा टूटा था। कार के अंदर रखे दो बैग गायब थे। इनमें से एक में लैपटॉप और दूसरे बैग में भी लैपटॉप और चार्जर था। उन्होंने आसपास खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.