कार का फटा टायर, अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी
हापुड़, मई 19 -- हाफिजपुर थाना क्षेत्र में ग्राम सादिकपुर के पास गुलावठी से बागपत जा रही एक स्विफ्ट कार का अचानक टायर फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। कार में आठ लोग सवार थे, गनीमत रही कि किसी के गंभीर चोट नहीं आई। सभी लोग अपने घर वापस लौट गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू करा दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम फाजलपुर थाना बिनौली जनपद बागपत निवासी रोहित, उमेश और उमेश की पत्नी मीनाक्षी, पांच बच्चों के साथ गुलावठी से वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह हाफिजपुर थाना क्षेत्र में सादिकपुर के पास पहुंचे तो अचानक कार का टायर फट गया और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे में कार सवार लोगों में अफरा तफरी मच गई।हादसे की सूचना मिलने पर हाफिजपुर थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने पुलिस टीम के साथ मौके प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.