मेरठ, मई 11 -- हाईवे पर तेज रफ्तार कार से दूसरे वाहन का पीछा कर ओवरटेक करने और बोतल फेंकने के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार तीनों आरोपी खतौली के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार ऋषि नगर बागपत रोड निवासी रवि रस्तौगी ने 10 मई को थाना टीपीनगर में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि देर रात कार सवार कुछ युवक उनकी कार का पीछा कर रहे थे। आरोपियों ने कई बार ओवरटेक कर कार रोकने का प्रयास किया और बोतल फेंकी। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। यह भी पढ़ें- युवक से मारपीट के आरोप में तीन पर केस रविवार को मलियाना बंबा क्षेत्र से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान सुभान पुत्र सदाकत, शादाब पुत्र सदाकत तथा सादिक उर्फ अईय्या पुत्र कुफ...