उन्नाव, मार्च 11 -- सफीपुर। सफीपुर कस्बे में मंगलवार रात सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवती की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क किनारे खड़ी कार का दरवाजा अचानक खुलने से युवती बाइक से गिर गई और पीछे से आ रहे ट्रक के नीचे आ गई। कस्बे के बबर अली खेड़ा मोहल्ला निवासी सोनू पाण्डेय मंगलवार रात अपनी बेटी आदया और 24 वर्षीय भतीजी प्रज्ञा पाण्डेय को बाइक से लेकर उनकी सहेली की पिज्जा पार्टी से घर लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे जब वह कस्बे के एक गेस्ट हाउस के पास पहुंचे, तभी सड़क किनारे खड़ी एक कार में बैठे व्यक्ति ने अचानक दरवाजा खोल दिया। अचानक दरवाजा खुलने से बाइक पर पीछे बैठी प्रज्ञा पाण्डेय दरवाजे से टकराकर संतुलन खो बैठीं और सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक उनके ऊपर से गुजर गया। हादसा इतना भीषण था कि प्रज्ञा ट्रक में फंसकर कुछ दूरी त...