नई दिल्ली, जुलाई 4 -- Ketan Agarwal murder case Update: पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। लेकिन इसी बीच जांच के दौरान आरोपी सिया गोयल का मीडिया को मिडिल फिंगर दिखाने वाली तस्वीर ने उसके खिलाफ माहौल बना दिया था। अब इस मामले पर सिया के पिता ने सफाई दी है। उनका कहना है कि सिया ने मीडिया को मिडिल फिंगर नहीं दिखाई थी। वह यह दिखाना चाहती थी कि कैसे पुलिस कस्टडी में ले जाते समय उसकी उंगली पर कार का दरवाजा बंद कर दिया गया। इसकी वजह से उसे उंगली में चोट आई है। सिया गोयल के पिता प्रवीण ने कहा, "वह कोई अश्लील इशारा नहीं था, बल्कि वह केवल यह दिखा रही थी कि पुलिस की गाड़ी में बैठते हुए उसे उंगली में चोट लग गई है।" बता दें, केतन अग्रवाल हत्याकांड के मामले में पुलिस ने सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी को ...