इटावा औरैया, अगस्त 13 -- भरथना। इटावा-कन्नौज हाईवे पर दोपहर कार की टक्कर से डिस्टल वाटर की बोतलों से भरा थ्रीव्हीलर सड़क पर पलट गया। हादसे में थ्रीव्हीलर चालक केबिन में फंस गया। आसपास के दुकानदारों ने उसे सकुशल बाहर निकाला। चालक के बाल-बाल बचने पर लोगों ने राहत की सांस ली। बिधूना जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंडी समिति मोड़ के सामने इटावा से बिधूना की ओर थ्रीव्हीलर जा रहा था। इसी दौरान सामने की ओर से आ रही कार अचानक मंडी समिति मार्ग की तरफ मुड़ने लगी। कार के पिछले हिस्से से थ्रीव्हीलर की टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही थ्रीव्हीलर अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोबीच पलट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...