नोएडा, जून 20 -- दनकौर, संवाददाता। राजपुर कला गांव में शनिवार को विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष ने महिला के ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मेरठ के किनौनी गांव निवासी नितिन ने दनकौर कोतवाली में तहरीर दी कि उसकी 22 वर्षीय बहन निशा की शादी करीब आठ महीने पहले राजपुर कला गांव निवासी पवन से हुई थी। आरोप है कि शादी के समय परिवार ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन ससुरालीजन स्कॉर्पियो कार और 10 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर निशा को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।नितिन के अनुसार कई बार परिवार के लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने और विवाद खत्...