लखीसराय, मार्च 1 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के मानूचक बिंद टोली गांव के पास एनएच-80 पर हाइवा के मारूति कार में टक्कर मार देने से तीन लोग घायल हो गए। सभी घायल कार में सवार थे और इनका उपचार सीएचसी में किया गया। ये पटना से झारखंड के जमशेदपुर जा रहे थे। इनके नाम अखिलेश्वर प्र. सिंह, सूचिता देवी और करण कुमार बताए गए। पुलिस ने पुष्टि करते हुए बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...