कार और स्कूटी की हुई भिड़त, मची अफरा तफरी
हापुड़, जुलाई 28 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग नौ पर जैन शिकंजी के सामने कार और स्कूटी की भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक उनकी हालत खतरे से बाहर बता रहे हैं। पुलिस ने घायलों को परिजन को हादसे की सूचना दे दी है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कराया गया। पुलिस के अनुसार मंगलवार की साम को प्रतापगंज वैट मोड़ थाना मंडी जनपद सहारनपुर निवासी दिव्यांशु जैन परिवार के साथ कार में सवार होकर गढ़मुक्तेश्वर से हापुड़ की ओर आ रहा था। जैसे ही वह एनएच 9 पर जैन शिकंजी के सामने पहुंचे तो लेन बदलते समय पीछे से आ रही स्कूटी कार से टकरा गई। मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.