जौनपुर, जून 28 -- थानागद्दी। केराकत थाना क्षेत्र के बॉसबारी गांव के पास शनिवार को दोपहर करीब 1:30 बजे ब्रेजा कार और स्कूटी की आमने-सामने हुई टक्कर में स्कूटी सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के आरे गांव के शिवम राजभर अपनी बहन सुनीता राजभर और चार वर्षीय भांजे आदित्य राजभर को स्कूटी पर बैठाकर सिंधौरा से घर जा रहे थे। जैसे ही बॉसबारी गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रही कार से आमने सामने टक्कर हो गई। इसमें स्कूटी सवार तीनों लोग घायल हो गये और स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने एंबुलेंस से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केराकत पहुंचाया जहाँ उनकी हालत ...