रिषिकेष, अप्रैल 20 -- श्यामपुर में बीते रविवार की देर रात कार और स्कूटी की टक्कर हो गई, जिसमें स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को किसी तरह से अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की पहचान दीपक चौधरी, निवासी खदरी रोड, श्यामपुर के रूप में हुई है। श्यामपुर चौकी प्रभारी सुमित चौधरी ने बताया कि मामले में शिकायत मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- एसयूवी की चपेट में आने से ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...