कार और विदेशी शराब के साथ चार गिरफ्तार, भेजा गया जेल
आरा, जुलाई 7 -- पीरो, संवाद सूत्र। पीरो पुलिस ने अपराध और शराबबंदी को लेकर सघन अभियान चलाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार साह के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक डिजायर कार जब्त की है। इसमें 500 एमएल विदेशी शराब बरामद की गई है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान आर्यवीर कुमार, बिट्टू कुमार, रोहित कुमार और रोशन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और वाहन को विधिवत जब्त कर लिया है। वहीं दूसरी ओर पीरो पुलिस ने अपने अभियान को गति देते हुए न्यायालय के एक फरार वारंटी को भी धर दबोचा। गिरफ्तार वारंटी की पहचान दसई मुसहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर वारंटी को भी जेल भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.