बिजनौर, अगस्त 25 -- गजरौला स्थित बेटी के घर से लौट रही महिला और उसकी बहू की रविवार देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं मृतका का पुत्र और कार चालक गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है सास-बहू की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार नजीबाबाद में मोटा आम चौराहा के पास स्थित रमेश कालोनी निवासी आनंद वर्मा की पत्नी बाला वर्मा, पुत्र शुभम, और बहू मानसी के साथ अपनी बेटी के यहां गजरौला गई थी। ड्राइवर आर्यन आर्य कार चला रहा था। रविवार रात करीब 11:15 बजे ये लोग कार से नजीबाबाद लौट रहे थे। बताया जाता है कि शहर कोतवाली के दारानगर गंज में पेट्रोल पंन के पास कार में लोडर (भारी वहन) ने टक्कर मार दी। इससे कार सवार सभी चारों लोग घायल हो गये। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने बाला वर्मा और उनकी बहू मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.