उरई, मई 4 -- कुठौंद। थाना क्षेत्र के बिचौली चौराहे पर सोमवार दोपहर पर एक तेज रफ्तार कार और लोडर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। पहले हुए एक अन्य सड़क हादसे के कारण मार्ग का एक हिस्सा ईंटों से बंद था। इसी वजह से औरैया की ओर से आ रहा लोडर रॉन्ग साइड से निकल रहा था। उसी दौरान जालौन की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सीधे लोडर से टकरा गई। इस टक्कर में लोडर चालक अवनीश 35 वर्ष निवासी मुरादगंज घायल हो गया, जबकि कार चालक आशु 28 वर्ष निवासी औरैया को मामूली चोटें आईं। यह भी पढ़ें- कुंदरकी में अनियंत्रित कार खंदी में गिरी, चालक घायल स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। सूचना मिलते ही कुठौंद पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।

हिंदी हिन्दुस्त...