कार और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में चार घायल, तीन गंभीर
गोड्डा, मई 20 -- पथरगामा, प्रतिनिधि। पथरगामा थाना क्षेत्र के पजरहार गांव के समीप मंगलवार अहले सुबह कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई जोरदार टक्कर में चार लोग घायल हो गए। हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोड्डा रेफर कर दिया गया।
घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, पथरगामा की ओर से आ रही एक कार और पजरहार की ओर जा रही मोटरसाइकिल के बीच अचानक टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल चालक ने कार के गेट में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर के बाद कार कुछ दूर तक युवकों को घसीटते हुए ले गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की स्थिति घटना में घायल छोटू कुमार (17 वर्ष), पिता दिलीप मुनि, के हाथ और कान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.