लखीमपुरखीरी, जून 13 -- भीरा थाना क्षेत्र के भानपुर चौराहे पर शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे एक कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से बिजुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद मदन पुत्र तोलेराम (32) निवासी ग्राम भानपुर, की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल लखीमपुर रेफर कर दिया। दूसरे घायल नागेश कुमार पुत्र कल्लू (28) का इलाज बिजुआ सीएचसी में ही जारी है। नागेश कुमार अपने साथी मदन के साथ बाइक से बरमबाबा चौराहे से अपने गांव जा रहे थे। भानपुर चौराहे पर लखीमपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। स्थानीय...