वाराणसी, जनवरी 20 -- रोहनिया (वाराणसी), संवाद। चितईपुर-चुनार रोड पर बच्छांव के पास मंगलवार शाम करीब चार बजे कार और बाइक की सीधी टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। दोनों युवक बिजली मिस्त्री थे। मिर्जापुर के कठेरवा (चुनार) गांव निवासी 30 वर्षीय चंदन यादव और नीतीश सिंह ठेके पर बिजली की वायरिंग भी करते थे। वाराणसी से वायरिंग से जुड़े सामान खरीदकर दोनों बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही बच्छांव के पास पहुंचे, अदलपुरा से अखरी की ओर जा रही कार ने टक्कर मार दी। चंदन कार के नीचे आ गया। यही नहीं पहिए के झटके से छिटककर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नीतीश सड़क पर गिर कर घायल हो गया। कार के आगे का दाहिना हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची रोहनिया पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.