बांका, अप्रैल 5 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। बांका जिला के जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के जिलेबिया मोड़ और बिज्जीखोरबा के बीच शनिवार की सुबह देवघर सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कार और बाइक के भीषण टक्कर में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कार सवार चार लोग घायल हो गए। दो लोगों की मौत घटना स्थल पर हो गई और एक ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। इस भीषण हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। जबकि कार गड्ढे में पलट कर गिर गई। पुलिस ने तीनों मृतक को पोस्टमार्टम में बांका भेज दिया। जबकि दोनों वाहन को जब्त कर लिया गया। मृतक में रूपेश कुमार साह(28), सुरेन साह उर्फ सुरेन्द्र साह (46) और बालेश्वर साह उर्फ गुलो साह(59) शामिल हैं। सभी मृतक जिले के ओढ़नी डैम थाना क्षेत्र के बनरझोंप गांव के निवासी थे और एक ही गोतिया परिवार के सदस्य थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.