रांची, अक्टूबर 3 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। स्वर्णरेखा नदी साल्हन पुल पर एक कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों वाहनों पर सवार पांच लोग घायल हो गए। घटना शुक्रवार की शाम छह बजे की है। घायलों में बाइक सवार साल्हन निवासी अभिषेक महतो, विवेक महतो, छोटे महतो और कार सवार रांची निवासी सुष्मिता कुमारी शामिल हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया, यहां से प्राथमिक उपचार कर उन्हें रिम्स रेफर किया गया। वहीं कार चालक इटकी निवासी रवि कुमार हजाम को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.