कार और बाइक की भिड़ंत में बच्चा घायल
शामली, जून 7 -- चौसाना। रविवार दोपहर चौसाना कस्बे के थानाभवन बस स्टैंड के निकट कार और बाइक की टक्कर में एक बच्चा घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे मे लेकर चौकी में खड़ा करा लिया। जनपद सहारनपुर के गंगोह निवासी नाजमा अपने पड़ोसी सजर के साथ बाइक पर सवार होकर अपने पोते अब्दुल समद को दवाई दिलाने चौसाना आई थीं। दवाई लेने के बाद तीनों वापस अपने घर लौट रहे थे। जब उनकी बाइक थानाभवन बस स्टैंड के पास पहुंची, तभी बराबर से गुजर रही एक कार की बाइक से साइड लग गई। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित हो गई और हादसा हो गया।हादसे में बाइक पर बैठा अब्दुल समद घायल हो गया, जबकि बाइक चालक सजर और नाजमा को कोई गंभीर चोट नहीं आई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल बच्चे को उपचार के ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.