गोंडा, फरवरी 27 -- करनैलगंज, संवाददाता। कटरा बाज़ार करनैलगंज मार्ग पर ग्राम खजुहा के पास शुक्रवार को कार और बाइक की भिड़ंत में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आसपास के ग्रामीणों ने एम्बुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चारो को मेडिकल कॉलेज गोंडा के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि कार सवार सोनी रस्तोगी निवासी देवीदयाल तिराहा बलरामपुर कार से करनैलगंज की तरफ आ रहे थे और करनैलगंज से कटरा की तरफ जा रही बाइक पर तीन लोग सवार थे जिसमें हरि कुमार (26) निवासी लाला पुरवा दूदा करनैलगंज, केसरी (65) निवासी रामापुर बनगांव कटरा बाजार, प्रियंका निवासी ग्राम बनगांव कटरा बाजार की बाइक की कार से टक्कर हो गई। इस टक्कर में चारो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। जिन्हें सीएससी करनैलगंज लाया गया। प्राथम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.