उरई, मार्च 31 -- कोटरा। एट-कोटरा मार्ग पर ऐंधा माइनर के पास मंगलवार सुबह कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंती में पलट गई। जबकि, बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया। कोटरा थाना क्षेत्र एट कोटरा रोड पर मोहल्ला मुगलाना घाट, कोटरा निवासी तोहीद बाइक से एट सामान खरीदने जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही कार से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद कार चालक नरेंद्र मिश्रा निवासी टिमरों भी वाहन में फंसकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं हादसे की जानकारी दोनों घायलों के परिजनों को दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.