आजमगढ़, मार्च 5 -- आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के आजमपुर चकिया मोड़ के पास बुधवार की दोपहर में कार-बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में मां-बेटा की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवा दिया। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के श्रीनगर निवासी 20 वर्षीय संदीप बुधवार की दोपहर को अपनी बड़ी बहन 22 वर्षीया मनीषा और आठ माह के भांजे श्रेयांश को लेकर बाइक से किसी कार्य से आजमगढ़ आ रहे थे। कंधरापुर थाना क्षेत्र के आजमपुर चकिया मोड़ के पास पहुंचे थे। उसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के पर परखच्चे उड़ गए। तीनों एक दूसरे की विपरीत दिशा में गिरकर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद स...