लोहरदगा, दिसम्बर 30 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा के भंडरा-बेड़ो मुख्य पथ पर सदर थाना क्षेत्र के ईटा-बरही होटल के समीप सोमवार अपराहन कार और बाइक की टक्कर में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया है। महिला बाइक पर सवार थी, जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी अनुसार कार संख्या जेएच 01 जेड-5625 रांची से लोहरदगा की ओर आ रही थी। वहीं मोटरसाइकिल संख्या जेएच 01 एफ एम 8073 लोहरदगा से रांची की ओर जा रही थी। इसी क्रम में कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। जिससे महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.