कार और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल
बागपत, मई 26 -- बालैनी। मेरठ-बागपत मार्ग पर टोल प्लाजा के समीप कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल।राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। जानी कलां निवासी दानिश और आरिफ सोमवार की सुबह बाइक पर सवार होकर किसी काम से अपनी रिश्तेदारी में डौला जा रहे थे।जब वह बालैनी टोल प्लाजा के समीप पहुँचे तो एक तेज रफ्तार कार उनको जोरदार टक्कर मारकर भाग गई।टक्कर लगने से दोनो युवक घायल हो गये मौके से गुजर रहे राहगीरों ने दोनो घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल, हायर सेंटर रेफर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.