कार और बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर घायल
गाजीपुर, मई 28 -- कठवामोड़, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर बुधवार शाम को सड़क हादसा हो गया। शिवा फिलिंग पेट्रोल पंप के निकट एक अनियंत्रित कार और बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार फतेहपुर अटवा निवासी 26 वर्षीय सुनील यादव पुत्र अनिरुद्ध यादव और 22 वर्षीय अमित यादव उर्फ छोटू पुत्र हरिनाथ यादव बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। बुधवार शाम करीब 5:00 बजे जैसे ही वह शिवा फिलिंग पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी मोहम्मदाबाद की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। जोरदार टक्कर के चलते बाइक का अगला चक्का पूरी तरह टेढ़ा हो गया और बाइक सवार दोनों युवक उछलकर दूर जा गिरे। इस भीषण टक्कर से कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की आवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.