गौरीगंज, मार्च 13 -- भेटुआ। विकासखंड के टिकरी चौराहे पर शुक्रवार को कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार सुल्तानपुर की तरफ जा रही थी, जबकि बाइक सवार मुंशीगंज की ओर से आ रहे थे। दुर्घटना में बाइक जहां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बाइक सवार संजय पुत्र देवनाथ (33 वर्ष) और राजेश पुत्र श्रीनाथ (48 वर्ष) निवासी नोहरेपुर शाहगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को सीएचसी भेटुआ पहुंचाया। सूचना पर अमेठी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। वहीं सीएचसी पहुंचे कार मालिक ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल मुंशीगंज ले जाकर इलाज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...